अतिथियों का पुष्पहारों से किया सम्मान,बच्चों को दी प्रोत्साहन राशि
सिराली महेन्द्रगांव. माधव ग्राम भारती शिक्षा विकास समिति के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर महेंद्र गांव द्वारा शुक्रवार को वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच छाया गौर, जनपद सदस्य मनीषा गौर मुख्य सुजीत शर्मा , विशेष अतिथि डॉ. अम्बर पारे , अनिरुद्ध तवर के आतिथ्य में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं अपने मौलिक अधिकार, स्वच्छता सन्देश, पौधारोपण, दहेज़ प्रथा बंद करने, जीवन में शिक्षा का महत्व, दैनिक जीवन की कार्यशैली , सामूहिक नृत्य के माध्यम से संगठन की शक्ति, नाट्य के पात्रो द्वारा जीवन में प्रसन्नचित होने सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जीवन जीने की शैली का संदेश दिए।
मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित और पूजा अर्चना के साथ उत्सव शुरू किया। कार्यक्रम में शाला परिवार के प्रधानाचार्य कमलकिशोर उमरिया, आचार्य डीडी गौर सहित शाला परिवार के संपूर्ण स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत कर वादन अभिनंदन किया ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गौर द्वारा किया गया। तहसील प्रमुख योगेश माकवे, जिला प्रमुख देवीसिंह नागर , मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक महिलाएं उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

