jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

Sirali News: नाबालिग बालिका को भगा ले जाने की शंका पर शादीशुदा युवक के घर में घुसकर तलवार डंडों से जमकर पीटा, 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

हरदा/सिराली : सिराली थाना क्षेत्र के मेघनाथ चौक में एक नाबालिक बालिका गायब हो गई। उसको मोहल्ले के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा भगाकर ले जाया गया है। ऐसा आरोप नाबालिग के परिवार के लोगो का है। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत भी की है।

शुक्रवार रात को एक नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने के मामले में नाबालिग के परिजनों ने शंका के चलते शनिवार सुबह 5 बजे शादी शुदा युवक की पत्नी, मां और बड़े भाई की तलवार व डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थिति को संभाला। मारपीट में तीन लोग गंभीर घायल हुए सिराली सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार सिराली थाना क्षेत्र के नाबालिग के परिजनों ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि सिराली के मेघनाथ चौक निवासी शादीशुदा युवक मेहर सिंह पिता रामसिंह 25 साल रात में उनकी बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वही नाबालिग के परिवार के लोगो ने शादी शुदा युवक के परिजनो की घर में घुसकर जमकर धुनाई कर दी।

मेहर सिंह की मां द्वारकी बाई पति रामसिंह – कुशवाह 60 साल ने शनिवार को सिराली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कि शनिवार सुबह 5 बजे के लगभग 5-6 लोग घर में घुसे और परिवार के लोगों के साथ तलवार और डंडों से मारपीट – की। आरोपियों ने द्वारकी बाई पर तलवार से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में गहरा घाव हो गया। वहीं बड़े बेट मेहताब पिता राम सिंह 30 साल के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। साथ ही मेहर की पत्नी माया को भी पीटा। उसके पैर में चोट आई है।
सिराली पुलिस ने द्वारकी बाई की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ 293, 323, 324, 452, 506, 34 – के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना के बाद – तीनों घायलों को सिराली अस्पताल में भर्ती — किया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।