jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बीच ही सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट कम कारोबार होने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर अधारित बीएसई सेंसेक्स अंत में 367.25 अंक करीब 0.43 फीसदी टूटकर 85,041.45 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 99.80 अंक फिसलकर 26,042.30 पर बंद हुआ था। आज करोबार के दौरान आईटी शेयरों में गिरावट से भी बाजार पर दबाव आया। निफ्टी आईटी इंडेक्स एक फीसदी नीचे आकर बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा शेयर गिरावट पर बंद हुए। दूसरी ओर एफएमसीजी, मेटल और कमोडिटीज के शेयरों में तेजी रही।

- Install Android App -

लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर नीचे आये। निफ्टी मिडकैप 136.90 अंक नीचे आकर 60,314.45 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 13.50 अंक टूटकर 17,695.10 पर थे।सेंसेक्स पैक में टाइटन, एनटीपीसी, एचयूएल, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। व्यापक बाजार में भी आज गिरावट रही। घरेलू इक्विटी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका कारण साल के अंत में छुट्टियों के कारण होने वाले कम कारोबार के साथ ही मुनाफा फावसूली हावी रहना भी था। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार पर दबाव आया।