jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगातार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 296.59 अंक (0.36) गिरकर 82,269.78 अंक पर रहा। सुबह 619 अंक नीचे खुलने के बाद सूचकांक पूरे दिन लाल निशान में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 98.25 अंक टूटकर 25,320.65 अंक पर बंद हुआ। मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली ज्यादा देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.32 प्रतिशत मजबूत हुआ। निफ्टी धातु सूचकांक में 5.21 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट रही। आईटी, वित्तीय सेवाओं और निजी बैंकिंग समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे।

- Install Android App -

एफएमसीजी, रियलटी, ऑटो, मीडिया, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांकों में भी मजबूती रही। सेंसेक्स में टाटा स्टील का शेयर साढ़े चार प्रतिशत टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर दो प्रतिशत नीचे बंद हुआ। पावरग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत की गिरावट में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एनटीपीसी, इटरनल, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सवा फीसदी से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और बीईएल के शेयर एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाइटन, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और सनफार्मा के शेयर भी हरे निशान में रहे।