jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

शेयर बाजार हल्की गिरावट पर बंद

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से दिन के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक टूटकर 84,961.14 जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 37.95 अंक नीचे आकर 26,140.75 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान लार्जकैप में गिरावट रही जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 276.15 अंक ऊपर आकर 61,424.70 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 70.65 अंक नीचे आकर17,958.50 पर बंद हुआ। वहीं सेक्टोरल आधार पर , निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स , निफ्टी फार्मा और निफ्टी इंडिया डिफेंस तेजी के साथ बंद हुआ।दूसरी ओर निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इन्फ्रा , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी कमोडिटीज की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

- Install Android App -

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, सन फार्मा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एलएंडटी के शेयर उछले जबकि पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, इंडिगो के शेयरों को नुकसान हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार मुनाफावसूली के साथ ही विदेशी निवेशकों के सतर्कता बरतने से बाजार नीचे आया है। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में मुनाफावसूली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा। सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ 84,620 के स्तर पर खुला। । वहीं निफ्टी-50 भी गिरावट के साथ 26,143 अंक पर खुलने के बाद निफ्टी 33.70 अंक की कमजोरी के साथ 26,145 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं एशिया के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला कारोबार देखा गया। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स, एसएंडपी 200 इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़ा, क्योंकि नवंबर में महंगाई दर घटकर 3.4 फीसदी रही, जो अक्टूबर के 3.8 फीसदी से कम और बाजार के अनुमान से नीचे थी। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.89 फीसदी चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.45 फीसदी गिर गया। वहीं एशियाई कारोबार के दौरान अमेरिकी शेयर बाजारों के फ्यूचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। अमेरिका की वेनेजुएला में हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इससे एसएंडपी 500 और डाउ जोंस नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इस दौरान एसएंडपी 500 में 0.62 फीसदी, डाउ जोंस में 0.99 फीसदी और नैस्डैक में 0.65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।