jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

छात्र-छात्राएं बस चालू करने की मांग करते हुए सड़क पर उतरे

खातेगांव। खातेगांव में सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राएं बस चालू करने की मांग करते हुए सड़क पर उतरे। उन्होंने लगभग 3 घंटे तक हाइवे को जाम कर दिया बच्चों ने नारे लगाए और अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस के बाद अपनी मांगों का मांग पत्र सौप कर चक्का जाम समाप्त किया।

- Install Android App -

निजी स्कूलों की तर्ज पर हाइटेक सुविधाएं देने के वादे के साथ करीब चार साल पहले शुरू हुए सीएम राइज स्कूलों (सांदीपनि विद्यालयों) में सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्ता की रफ्तार सुस्त गति से चल रही है। परिवहन सुविधा पटरी से उतरी हुई है। अंचल के खातेगांव में काफी दिनों से परिवहन सुविधा बंद होने के कारण परेशान हो रहे बच्चे बुधवार को सड़क पर उतर आए।बड़ी संख्या में बच्चे सड़क पर बैठ गए और हमारी मांगें पूरी करो, हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते… जैसे नारे लगाए। मामले की सूचना मिलने पर , एसडीएम प्रवीण प्रजापति तहसीलदार अखिलेश यादव खड़ा प्रभारी विक्रांत झंझोट आदि मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे बच्चों से चर्चा की। उनकी समस्याएं व मांगे सुनी और बस सुविधा फिर से शुरू करने के संबंध में तुरंत प्रयास शुरू किए जाएंगे आश्वासन के बाद बच्चे बड़ी मुश्किल से मन और उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में एक मांग पत्र एसडीएम प्रवीण प्रजापति को सौप उसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में देवास जिले के सात सीएम राइज स्कूलों में से चिड़ावद, देवास, पोलाखाल, कन्नौद व खातेगांव में परिवहन सुविधा बंद है जबकि सन्नौड़ व बागली में बसों का संचालन हो रहा है। वर्षा काल में बसे नहीं चलने से बच्चों व पालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बस संचालन का मुख्य ठेका जिस कंपनी के पास है, उसके द्वारा स्थानीय स्तर पर बस वालों को बस संचालन का जिम्मा दिया गया था। इनका भुगतान कंपनी द्वारा नहीं करने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। बस बंद होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी को लेकर यह आंदोलन किया गया था।