jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

आरती के समय बागेश्वरधाम में मारपीट, किशोरी को आई गंभीर चोट

छतरपुर। बागेश्वरधाम में आरती के दौरान 18 साल की किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वाली है और तीन दिन पहले ही बागेश्वरधाम अपनी मां के साथ दर्शन के लिए पहुंची थी।

घायल किशोरी का नाम स्वाती शुक्ला है, उसकी मां रीना शुक्ला ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार बागेश्वरधाम आ रही हैं और इससे पहले करीब 14 बार धाम में दर्शन करने (पेशी लगाने) आ चुकी हैं और अभी हाल ही में वह बीते शुक्रवार की रात धाम पहुंचीं हैं। उनकी बेटी प्रेत-बाधा से बीमार है उसकी यहां हाजिरी/पेशी लगती है। जिसके लिए वह आरती में झाड़ा लगवाने पहुंचीं थीं।

- Install Android App -

रीना के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब आरती के दौरान उनकी बेटी हाजिरी के लिए बैठी हुई थी और जोर-जोर से चिल्ला और बड़बड़ा (गाली-गलौच) रही थी उसी दौरान उसने अपनी बेटी के पीछे से हाथ बांध रखे थे ताकि वह किसी पर हमला न कर सके। इसी दौरान बगल में बैठे एक युवक ने अचानक स्वाति पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने उसे धक्का दिया और मुक्कों से पीटा, जिससे किशोरी नीचे गिर पड़ी। मां रीना बताती है कि मारपीट में स्वाति को पसलियों में अंदरूनी चोटें हैं उसका कंधा टूट गया है, पसलियों में भारी दर्द है।

वहीं डॉक्टरों के अनुसार, उसकी पसलियां टूटने की आशंका है और फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किशोरी की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उसे निगरानी में रखा गया है।

रीना शुक्ला बताती हैं कि घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सेवादारों ने पकड़कर उसे पुलिस चौकी में सौंप दिया तो आरोपी भूत-प्रेत बाधा का नाटक करने लगा।रीना बताती है कि मामले शिकायत की बागेश्वरधाम स्थित पुलिस चौकी को कर दी थी, वहीं जब चौकी प्रभारी से बात करनी चाही तो उनको कॉल किया गया पर कई बार कॉल करने के बाद भी कॉल नहीं उठा।