मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर। समय का कोई भरोसा नही पल भर मे खुशियाँ गम मे बदल जाए। एक ऐसी घटना साल के पहले दिन घटी।
पूरी घटना विस्तार से
गोटेगांव के श्रीनगर निवासी एक परिवार की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया। जब झोतेश्वर मंदिर जाते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी देते हुए गोटेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया, कि देवरी महाराजपुर निवासी परिवार गोटेगांव से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कामता पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर मारी और मां दुर्गा बाई और पीछे बैठी बेटी प्रियंका को ट्रक के पहिये रौंदते हुूए चले गए।इसके कारण दोनों मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है। वही पिता और पुत्री घायल हो गए हैं। पिता बदहवासी की हालत में है और वह कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहा है।

