jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही ।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मी भी इसमें शामिल : महीनो से चल रहे अवैध लकड़ी भवन निर्माण मे हो रहा था उपयोग

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा।सामान्य वनमंडल के तहत ग्राम बी जामनी सर्कल अंतर्गत ग्राम ढाडीवाड़ा में वन विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो घरों से हजारों रुपये की अवैध सागौन की लकड़ी एवं लकड़ी काटने की मशीने जब्त की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में दबिश दी, जहां दो अलग- अलग घरों में तलाशी के दौरान सागौन की लकड़ी और लकड़ी काटने की मशीन बरामद की गई। विभाग द्वारा जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी वन अनिल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हये बताया कि वनमण्डल नर्मदापुरम (सामान्य) अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिवनी मालवा के स्टाफ द्वारा 12 मार्च 2026 को राजस्व ग्राम ढाणीवाडा में अवैध वनोपज के संबंध में कार्यवाही की जा रही है मामला अभी जांच में है प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के दल द्वारा एक व्यक्ति के घर की जांच की गई।

, जिसमें मौके पर सागौन प्रजाति की लगभग 0.5 घनमीटर अवैध वनोपज पाई गई। मौके पर उपलब्ध सागौन काष्ठ को विभागीय स्टाफ द्वारा विधिवत जप्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 35,000/- रुपए आंका गया है। इसके अतिरिक्त मौके से फर्नीचर निर्माण में प्रयुक्त दो मशीनरी भी जप्त की गई है। उक्त प्रकरण में नियमानुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

- Install Android App -

वही ग्रामीणों ने बताया कि घर पर पिछले लगभग छह माह से अवैध सागवान कि लकड़िया जंगल से कटकर आ रही थी। जो यहां से निर्माणाधीन भवन मे उपयोग की जा रही है और यहां से वही जा रही है।

इसके अतिरिक्त भी कुछ अन्य गाड़ियों से कुछ व्यक्ति आकर यहां से लकड़ी की बनी चौखट और दरवाजे बने हुए ले जाते देखे गये है अवैध कारखाना संचालित करा रहे थे। जो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान मे आने पर यह कार्यवाही हुई है। वही वन अधिकारियों को भी लालच दिया गया था। लेकिन बात नही तय होने से आख़िर कार प्रकरण जांच में आ गया ।

 

इनका कहना है।

मामला जांच में लिया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा ।

प्रांजल चौरसिया रेंजर वन विभाग सिवनी मालवा।