ब्रेकिंग
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका

The Great Indian Murder: अजय देवगन ने किया रिवील- कैसे और क्यों रखा गया वेब सीरीज का टाइटल? देखें दिलचस्प वीडियो

नई दिल्ली। अजय देवगन निर्मित वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, एक सवाल सभी के जहन में आ रहा था कि सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स क्यों नहीं रखा गया? आखिर, यह सीरीज विकास स्वरूप के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। सीरीज में एक कत्ल होता है और शक की सुई 6 लोगों की ओर घूमती है, फिर टाइटल क्यों बदला गया। अब इसकी वजह का खुलासा एक वीडियो में किया गया है, जिसमें अजय, लीड एक्टर प्रतीक गांधी और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया शो का टाइट द ग्रेट इंडियन मर्डर रखने की वजह को ह्यूमरस अंदाज में रिवील करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अजय कहते हैं कि सीरीज बनकर तैयार है, रिलीज होने वाली है, लेकिन नाम क्या रखें? इस पर प्रतीक गांधी कहते हैं कि उन्हें एक आइडिया है। सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स रखते हैं। अजय इसे बहुत स्पष्ट कहते हुए खारिज कर देते हैं। तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि उनका विश्वास है, जिन फिल्मों के टाइटल तीन शब्दों के होते हैं, वो बहुत चलती हैं, जैसे अमर अकबर एंथोनी, पान सिंह तोमर, साहब बीवी और गैंगस्टर… गौरतलब पान सिंह तोमर और साहब बीवी गैंगस्टर तिग्मांशु निर्देशित फिल्में हैं।

- Install Android App -

इस पर अजय कहते हैं कि कहानी पूरे देश में घूम रही है। हर शहर की कहानी है। फिर अजय सजेस्ट करते हैं- द ग्रेट इंडियन तमाशा। प्रतीक सुझाव देते हैं कि कहानी में सस्पेंस हैं और एक मर्डर भी है। इस पर अजय सभी को मिलाकर सुझाव देते हैं- द ग्रेट इंडियन मर्डर। तिग्मांशु थोड़ी हिचक दिखाते हुए कहते हैं- इसमें चार वर्ड्स हैं… पर ठीक है। अजय ने वीडियो ट्विटर पर साझा करके लिखा- ट्रेलर देख लिया, अब देखो द ग्रेट इंडियन मर्डर के टाइटल की मिस्ट्री। पीछे जाते हुए रिवील कर रहे हैं कि शो का नाम कैसे रखा गया।