jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में इंदिरा ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

‘ससुराल पक्ष ने एक करोड़ कैश की मांग की’
शिकायत में इंदिरा भट्ट ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनसे एक करोड़ रुपए नकद और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की जाने लगी। जब उन्होंने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इंदिरा का कहना है कि शादी के महज चार महीने बाद ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।

- Install Android App -

पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी
इंदिरा के मुताबिक, उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पुनीत भट्ट से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात बदल गए। दहेज को लेकर दबाव बढ़ने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानित किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि लगातार हो रही प्रताड़ना के चलते उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
अंततः उन्होंने न्याय की उम्मीद में पुलिस आयुक्त कार्यालय का रुख किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मामला एक धार्मिक स्थल से जुड़े परिवार का है। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।