ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो...

हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया! 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज में महिला मोर्चा हरदा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जन्मजयंती के अवसर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा 21 से 31 मई तक चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत कार्यक्रम की जिला के सभी मंडलों से महिला मोर्चा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बैतूल के पूर्व जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे महान देश में रामायण एवं महाभारत काल से ही महिलाओं का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिष्चित करते हुए कार्य किया है। इसका जीता जागता उदाहरण 300 वर्ष पूर्व जन्मी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हैं। जिनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिसे अब अहिल्याबाई नगर के नाम से जाना जाता है उस जिले के एक छोटे से गांव चौड़ी में हुआ था। वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्यष्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ गरीब दलित पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए मुगलकालीन सल्तनत से लेकर अंग्रेजों तक जो नितियॉ बनाई वह आदर्श और प्रेरणादायी है। उन्ही की नितियों का अनुषरण करते हुए देष के यषस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मार्ग दर्षन में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।

जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मातृषक्ति अपने मन में अगर ठान ले तो उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। महिला सिर्फ घर की चार दिवारी तक सिमित ना होकर भारतवर्ष में सांस्कृतिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यावरण सहित अनेक क्षेत्रों में भी लगातार कार्य कर रही है। लोकमाता का जीवन चरित्र हम सबके लिए प्रेरणादायक है, जिस प्रकार उन्होने उस समय की विपरित परिस्थितियों में जबकि संसाधन सीमित हुआ करते थे, तब भी ऐतिहासिक कार्य करते हुए भारत देश की अस्मिता को सर्वोपरी रखकर कार्य किया और उनके दिखाये गये मार्ग पर आज हम सभी चल रहे हैं।

 

- Install Android App -

कार्यक्रम के जिला संयोजक देवीसिंह सांखला ने 21 से 31 मई तक जिलेभर में चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें महिला सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, प्रदर्षनी, शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, मंदिर के अर्चको से संपर्क एवं आरती, मैराथन दौड़, संगोष्ठि, रंगोली प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठि, शोभायात्रा इत्यादि कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया।

 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल ने महिला सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया एवं प्रदेष द्वारा प्राप्त प्रत्येक कार्यक्रम कों जिला एवं मंडल स्तर पर मनाने के लिए आव्हान किया।

 

प्रदेश प्रवक्ता एडव्होकेट प्रियंका दुबे ने कहा कि यत्र नारयस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहॉ पर नारी की पूजा होती है वहॉ पर देवताओं का निवास होता है। आज का यह कार्यक्रम मातृषक्ति की उपस्थिति एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकमाता के इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके द्वारा किये गये कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने में आज का सम्मेलन बहुत ही सफल माना जायेगा।

सम्मेलन के अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी मंडल अध्यक्ष नितेष बादर, सुनील दुबे , महिला मोर्चा के सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।