jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

सोना-चांदी की चमक बरकरार रही

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। निवेशकों की बढ़ती रुचि और वैश्विक संकेतों के चलते सोना-चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 546 रुपये की तेजी के साथ 1,38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। पिछला बंद भाव 1,38,120 रुपये था। इस समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 458 रुपये की तेजी के साथ 1,38,578 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,38,776 रुपये का दिन का उच्च स्तर और 1,35,451 रुपये का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सोने ने 1,40,465 रुपये का अब तक का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था।

- Install Android App -

चांदी के वायदा भावों में भी मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 4,295 रुपये की तेजी के साथ 2,50,450 रुपये प्रति किलो पर हुई। पिछला बंद भाव 2,46,155 रुपये था। इस समय चांदी 3,096 रुपये की तेजी के साथ 2,49,251 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान चांदी ने 2,50,723 रुपये का उच्च और 2,48,588 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले साल चांदी ने 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी की चमक बरकरार रही। कॉमेक्स पर सोना 4,459.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 17.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,469.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी के वायदा भाव 76.53 डॉलर प्रति औंस पर खुले और खबर लिखे जाने तक 1.25 डॉलर की बढ़त के साथ 77.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।