jhankar
ब्रेकिंग
श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध

इंदौर में इस बार रावण नहीं, जलेगा सोनम-निकिता का पुतला

इंदौर।  विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। हर साल शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। देश के लगभग हर शहर में रावण का पुतला बुराई के प्रतीक के रूप में दहन किया जाता है। इस बार इंदौर में दशहरा अनोखे तरीके से मनाया जाएगा. राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सोनम समेत दूसरी कई आरोपी महिला अपराधियों का पुतला जलाया जाएगा।

- Install Android App -

‘कलयुगी शूर्पणखाओं’ का होगा दहन
इंदौर की संस्था पौरुष ने एक पोस्टर जारी किया। इसमें बताया गया है कि इस बार शहर के महालक्ष्मी नगर स्थित मेला ग्राउंड में रावण नहीं बल्कि मॉर्डन कलयुगी शूर्पणखाओं का पुतला जलाया जाएगा। इस बार विजयदशमी का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पोस्टर में ये भी लिखा है कि अब महाप्रतापी पंडित रावण का दहन नहीं, व्यभिचारी शुर्पणखा का दहन करें। इसके साथ ही इसमें लिखा है कि ऐसी पतिहंता मॉर्डन शूर्पणखाओं को सजा-ए-मौत दी जाए।

सोनम से लेकर निकिता तक शामिल
हर साल दशहरे पर दसमुख वाले रावण का दहन किया जाता है। इस बार संस्था पौरुष ने पोस्टर पब्लिश करके 11 आरोपी महिलाओं का पुतला जलाने का निर्णय लिया है। इस पोस्टर के मुताबिक इसमें उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने पतियों को अलग-अलग तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इंदौर की सोनम रघुवंशी भी शामिल है जिस पर अपने पति राजा रघुवंशी को मेघालय में ले जाकर हत्या करने का आरोप है। नीले ड्रम कांड में शामिल मेरठ की मुस्कान समेत 11 महिला आरोपी शामिल हैं।