jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : अब जिला चिकित्सालय हरदा में होंगे कान के ऑपरेशन हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गोराखाल में स्क्रीनिंग शिविर 9 मार्च को हरदा : निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से हरदा : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी गेहूं उपार्जन पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह ... हरदा : नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने पक्षियों के लिए लगाए सकोरे हरदा : ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था व नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण स... हरदा : सम्पत्तिकर, जलप्रभार व अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में मिलेगी छूट हरदा : जिले में नरवाई/पराली जलाने पर प्रतिबंध नीमच: समोसे में कॉकरोच मिलने के बाद ‘सम्राट नाश्ता सेंटर’ पर फूड विभाग का छापा हरदा : कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिक युवती का अपहरण फिर रेप रहटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ,...

उमा भारती की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी

टीकमगढ़। भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की खबर सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। इतना ही नहीं फेसबुक पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर पहुंचे और धमकी दी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू श्रीमती उमिता-राहुल लोधी टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि बीती 21 तारीख को उन्होंने फेसबुक पर कोई पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की रात किसी जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा की आईडी से धमकाने वाला कमेंट आया। इस कमेंट में उन्हें और उनके पति पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने एवं बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अमिता-राहुल सिंह ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित किया। फिर इसी रात 11 बजे के लगभग देहात थाना अंतर्गत स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढक्कर पहुंचे। उन्होंने छज्जे से इन दोनों को देखा। देखते ही इन दोनों अज्ञात ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यह देख उनके द्वारा शोर मचाया गया तो अमर सिंह मौके पर पहुंचे तब तक यह अज्ञात वहां से भाग गए। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने पति राहुल सिंह लोधी को दी। फिर अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोनों अज्ञात के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरो की छानबीन जारी है। इतना ही नहीं जिस आईडी से धमकी आई है उस आईडी की छानबीन करने में साइबर पुलिस जुट गई है।