jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत

हरदा – गुर्जर मंगल भवन के पास स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में बुधवार को राधा कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हुई।तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन पंडित हरिओम जोशी के मार्गदर्शन में दशविधि स्नान,हेमाद्रि संकल्प हुआ। वहीं आतिशबाजी एवं बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई।शोभायात्रा के बाद मंडल स्थापन, वास्तु पूजन,देव स्नान किया गया।पूजन के दौरान किशोरीलाल करोड़े, हरिओम करोड़े ने पंडित हरिओम जोशी,पंडित सुशील जोशी,पंडित विमल तिवारी,पंडित अभिषेक पंडा,पंडित मुकेश पुरोहित,पंडित सचिन मिश्रा,पंडित आदित्य जोशी,पंडित विष्णु सहित पंडितों के निर्देशन में पूजन किया।

इस दौरान करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर,पंडित राजेश पांडे,श्याम सोकल, डॉ जीआर करोड़े,जगदीश विश्वकर्मा,रामकृष्ण पाटिल,रामनिवास छलोत्रे, डॉ अनिल मुकाती,बंशीधर करोड़े,हेमंत करोड़े,पलाश करोड़े,नवनीत शुक्ला,नरेंद्र शर्मा,विजय चौहान,अन्नी बादर,मोहन सोलंकी,अमरीश मिश्रा अमरदास पाटिल,राकेश सूरमा,रतनदीप खोरे,शुभम सूरमा,सौरभ ठाकुर सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Install Android App -

हवन एवं अन्नाधिवास आज

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को अग्नि स्थापन हवन,महास्नान होगा।इसके बाद अन्नाधिवास होगा।समिति से जुड़े मुकेश पाराशर ,दिनेश करोड़े, डॉ अनिल मुकाती ने श्रद्धालुओं से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।