jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

शाजापुर में प्याज की व्यवस्था करने के लिए मंडी में तीन दिन अवकाश

शाजापुर। एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्याज की लगातार बढ़ती आवक के कारण तीन दिनों के लिए लहसुन-प्याज की नीलामी बंद कर दी गई है। यह निर्णय व्यापारियों की मांग पर लिया गया है। मंडी में बीते एक सप्ताह से प्याज की बंपर आवक हो रही है, जिससे जगह की कमी हो गई है। शाजापुर मंडी में लगभग 25 हजार क्विंटल प्याज की आवक दर्ज की गई थी। जबकि प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम 1400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हालांकि अत्यधिक आवक के चलते कई किसानों को उनकी उपज का अपेक्षित दाम नहीं मिल पाया। कुछ किसानों ने कम भाव मिलने पर अपनी उपज बेचे बिना ही वापस लौटना उचित समझा। किसान अशोक ने बताया कि उन्हें शाजापुर मंडी में प्याज के उचित दाम नहीं मिले, जिसके कारण उन्होंने प्याज वापस ले जाने का निर्णय लिया।

- Install Android App -

अगले तीन दिन तक बंद रहेगी मंडी
मंडी सचिव रामप्रसाद परिहार ने बताया कि मंडी में प्याज की अत्यधिक आवक के कारण जगह की कमी हो गई है और पूरी मंडी भर चुकी है। व्यापारियों के आवेदन पर शुक्रवार, 19 दिसंबर से रविवार, 21 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों के लिए आलू, प्याज और लहसुन की नीलामी बंद रखने का फैसला किया गया है। ताकि इस अवकाश के दौरान व्यापारी मंडी से प्याज बाहर भेज सकेंगे और जगह खाली हो सके, जिससे अव्यवस्था कम होगी। मंडी सचिव के अनुसार सोमवार से लहसुन-प्याज मंडी का संचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया जाएगा। कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे छुट्टी के दौरान अपनी उपज मंडी में न लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।