jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

चौबीस कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी के लिए परिवार के कार्यकर्ता , 24 गांव में जाकर दीप यज्ञ के माध्यम से निमंत्रण दे रहे ! 

पवन प्रजापति: मनावर तहसील के ग्राम करोली में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी के लिए परिवार के कार्यकर्ता चोवीस गावो में जाकर दीप यज्ञ के माध्यम से निमंत्रण दे रहे।दीप यज्ञ कर रहे हैं।उपासना,साधना,अराधना,के साथ दुर्व्यसन,और नशा निवारण का संदेश देकर गायत्री परिवार का उद्देश्य ,मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण ,व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण की बात बता रहे है। अभी तक दस गावो दीप यज्ञ संपन्न हुए हैं।

गायत्री परिवार के तहसील संयोजक गिरधारी लाल मालविया ने बताया की समीप के ग्राम देवला में दिनांक 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 24 तक चौबीस कुंडिय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के संतो के द्वारा संपन्न होगा। जिसमे देश,और दुनिया मे अमन चैन,सुख,शांति समृद्धि की कामना की प्रार्थना के लिए यज्ञ में विशेष आहुतियां समर्पित की जाएगी। यज्ञ के साथ ही आने वाली नई पीढ़ी के लिए सोलह संस्कार प्रक्रिया भी शांतिकुंज हरिद्वार के संतो द्वारा संपन्न करवाई जाएगी।

- Install Android App -

इस चार दिवसीय चौबीस कुंडीय यज्ञ में प्रवचन भी होंगे।इसके लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता हीरालाल पाटीदार,प्रताप सिंह अंचल,प्रवीण पाटीदार,विजय सोलंकी, डा.धन्नालाल पाटीदार,विश्राम पाटीदार, संजय मुकाती,सुखदेव पाटीदार,लवकुश पाटीदार,पदम सिंह वास्केल आदि अनेक कार्यकर्ता गांव गांव में दीप यज्ञ के माध्यम से गायत्री परिवार का संदेश देकर प्रचार प्रसार कर रहे।

इसी दौरान यज्ञ की तैयारी के लिए 28 नवंबर को गायत्री धाम सेंधवा आश्रम के पंडित मेवालाल जी भी यज्ञ शाला का भूमि पूजन कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।