jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

Triple Talaq : महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला, ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर में महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है. उसके बाद वह ससुराल जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे उसे स्वीकार नहीं कर रहे| 

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. उसके पति ने तीन महीने पहले उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था. तभी से महिला अपने ससुराल जाने की कोशिश कर रही है लेकिन, ससुरालवाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे| इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी है|

- Install Android App -

पुलिस का कहना है कि मुस्लिम समाज में अभी भी तीन तलाक को लेकर जागरूकता की कमी है. महिला के ससुरालवालों को समझाइश दी जाएगी. अगर उसके बाद भी वे नहीं मानते तो उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को इंस्टाग्राम पर पति से प्यार हुआ था. उसके बाद दोनों ने परिवार की मर्जी से ही शादी की थी. पुलिस ने इस मामले के जल्द हल होने की बात कही है|

जबलपुर के हनुमानताल थाना प्रभारी उनेश गोलहानी ने बताया कि मुस्लिम महिला साबरीन थाने आई थीं| उन्होंने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है. तीन तलाक के बाद उसे घर से निकाल दिया है| महिला ने शिकायत में यह भी बताया  कि वह तीन महीने से ससुराल जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई उसे स्वीकार नहीं कर रहा| महिला ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं|