jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और भारी वाहनों से आमजन परेशान हरदा में घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान की शुरुआत शांतिनाथ महामंडल विधान का भव्य समापन, विश्व शांति के लिए किया गया सामूहिक हवन पैरालिंपियन जेवलिन स्टार नीरज यादव का निधन, एशियन पैरा गेम्स 2026 से बाहर होने के बाद मानसिक तनाव मे... भोपाल के बहुचर्चित प्यारे मियां केस में बड़ा फैसला, पॉक्सो कोर्ट ने 10 आजीवन कारावास और 77 लाख जुर्म... राजधानी में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 700 किलो एनालॉग चीज़ जब्त उज्जैन में इंदौर की युवती से चलती कार में दुष्कर्म का मामला दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों...

महाशिवरात्रि से पहले छावनी में बदली उज्जैन नगरी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

उज्जैन। इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देश भर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उज्जैन नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

- Install Android App -

उज्जैन में अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन
साइबर क्राइम-BDS पुलिस सड़कों पर उतरकर होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दबिश देक रही है। इस दौरान चोरी और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। साइबर पुलिस प्रभारी, बीडीएस प्रभारी और क्राइम प्रभारी लगातार चाक-चौराहों पर जाकर, रेलवे स्टेशन पर जाकर, होटल और धर्मशालाओं पर सर्चिंग कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कस रही हैं।
चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर सड़कों पर दिखाई दे रहे क्राइम, बीडीएस, साइबर और पुलिस की टुकड़ी अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, लॉज, धर्मशाला, कंजरों के ढेरों सहित अन्य जगहों पर दबिश देकर आदतन अपराधी, सन्दिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्वों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। अब तक 12 से भी ज्यादा आसामाजिक तत्वों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की जा चुकी है।

कब है महाशिवरात्रि?
इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करना, अभिषेक करना, व्रत और अनुष्ठान करने से शिव भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं।