jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

Mp News: कार पर बैठकर हुड़दंग करते युवाओ को विडियो वायरल, पुलिस करेगी कार्यवाही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : आजकल युवा कुछ अलग कर दिखानें के जुनून में उंटपटांग हरकत कर देते है जो दूसरों के लिए भी परेशानी का कारण बन जाता है, युवाओ द्वारा तरह तरह के बाईक कार आदि पर स्टंट करना देखा जा रहा हैं।ऐसा ही एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें शहर के चौराहे पर कार में बैठे कुछ युवक स्टंट करते हुए हुड़दंग करते नजर आ रहे है। विडियो के अनुसार तेज रफतार में चलती कार में एक युवक कार का दरवाजा खोलकर खड़ा है 3 युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग कर रहे है। वायरल विडियों आने के बाद शहर की यातयात पुलिस ने एक्शन लेने जा रही हैं पुलिस ने कार के नंबर को नोट कर बताया कि कार इंदौर के युवक की है। यातायात डीएसपी विक्रम कनपुरिया ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें कार तेज गति एक युवक कार के गेट पर खड़ा है और तीन छत पर बैठे है।इन लोगो की कार राहगीर खुद बचाते हुए कार से दूर हो रहे हैं। कार – एमपी 09.सीएम 9571 मुनिनगर चौराहे से इंदौर रोड की ओर जा रही है। वीडियो मुनिनगर चौराहे से माडल स्कूल के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है और इसे किसने बनाया यह पता नहीं चल पाया है। यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार का कहना है कि कार इंदौर के खजराना निवासी व्यक्ति की है। जिसकी तलाश की जा रही है। नियमानुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी।