ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Ujjain News : दहेज के नाम पर गर्भवती बहु को ससुरालवालों ने पीटा घर से निकाला, पति ने दी तीन तलाक की धमकी

सीएम के गृहनगर का मामला बहु को दहेज लाने के नाम पर ससुरालवालो ने पहले पीटा फिर घायल अवस्था में उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी उसे तीन तलाक की धमकी दी।परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। आज समय बदल गया है महिला और पुरुष को बराबरी दर्जा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा भी नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न योजानाएं चलाई जा रही है। बावजूद इसके महिलाओं के प्रति अपराध कम नही हो रहे है।

- Install Android App -

शहर के यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक देने की धमकी दी। घायल महिला के परिजनों ने पहले चिमनगंज थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज कराया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शहर के यादव नगर निवासी अलिना पत्नि तैय्यब उम्र 20 वर्ष जो कि अभी गर्भवती है का दिसंबर 2022 मंे निकाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि अलिना के ससुराल वाले निकाह के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे है। अभी अलिना गर्भवती है,इसलिए पिछले कुछ दिन से मायके में थी। बुधवार को उसे ससुराल वालों ने घर की सफाई के लिए बुलाया था।
ससुराल पहुंचने पर अलिना के सास तब्बू ,ससूर गनी,ननद मुमताज,देवर उसे दहेज लाने की बातों का ताना देकर उससे विवाद कर उसके साथ मारपीट की है।इस दौरान पति ने उसे बचाया भी नही
और तीन तलाक की धमकी दी तथा चेहरे पर एसिड फेंकने की बात भी कही।महिला को धर से निकाल दिया। घायल महिला को उसे पिता ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।