हरदा : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले की ‘अयोध्या-वाराणसी’ तीर्थयात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। यह यात्रा 1 से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 179 यात्री, तीर्थ यात्रा पर जायेंगे,
जिनमें हरदा तहसील के 44, हंडिया के 19, टिमरनी के 34, रहटगांव के 19, खिरकिया के 34 व सिराली तहसील के 29 यात्री शामिल होंगे। इच्छुक वृद्धजन तीर्थ यात्रा के लिये 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
जिले के सभी तहसीलदारों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा में जाने वाले के 2-2 फोटो व प्रत्येक का फार्म लिया जावे। प्रत्येक फार्म में मेडिकल अनिवार्य रूप से कराया जावे।
शासन के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन यात्रियों की उम्र 65 वर्ष से कम है, उनके साथ सहायक नहीं होगा, यात्री की आयु यदि 60 वर्ष से कम है तो वह यात्रा के लिये पात्र नहीं होगा। महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट रहेगी।

