jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

UP News: पत्नि को 3 तलाक कहकर छोड़ दिया, बहनोई से हलाला के बाद भी निकाह से किया इंकार, पीढ़ित महिला ने अदालत में लगाई न्याय की गुहार…

पत्नि को बेवजह 3 तलाक कहकर छोड़ दिया,  दोबारा निकाह के लिए बहनोई से हलाला करवाया इसके बाद भी निकाह करने से इंकार कर दिया पीढ़ित महिला ने अदालत की ली शरण –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : प्रदेश के आजमगढ़ से महिला प्रताड़ना की खबर आ रही है जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है कि उसके शौहर ने पहले उसे 3 तलाक दे दिया। इसका पत्नि ने विरोध किया और मामला पंचायत तक गया जहां फैसला हुआ कि महिला का हलाला बहनोई के साथ होगा तो वह अपने पति के साथ रह पायेगी। मजबूरन महिला न चाहते हुए भी इसके लिए मान गई। हलाला के बाद भी पति ने उससे दोबारा निकाह करने से इंकार कर दिया। इस पर महिला ने अपने पति से विरोध किया तो उसके पति और ससुर देवर ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

- Install Android App -

पीढ़ित महिला ने अदालत में लगाई न्याय की गुहार –

परेशान महिला ने थाने में जाकर शरण ली शिकायत दर्ज कराई मगर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नही। महिला ने अदालत में न्याय की गुहार लगाई जहां अदालत द्वारा पुलिस को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। पुलिस कार्यवाही करते 6लोगो पर प्रकरण दर्ज किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम महिला का सनव्वर से निकाह हुआ था। जिसे बाद में सनव्वर ने बिना किसी कारण के पत्नि को तलाक दे दिया। पत्नि के विरोधस्वरुप मामला पंचायत तक पहुंचा को मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार पीड़िता को बहनोई जफर के साथ हलाला करने के लिए कहा गया। पीड़िता पति से दोबारा निकाह करना चाहती थी। इसलिए हलाला के लिए भी मान गई। मगर हलाला के पश्चात् भी पति सनव्वर ने उसे अपनाने से मना कर दिया।वही पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पति ने अपने ही पिता और दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस के चलते देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी प्रयास किया। एसपी ने कहा कि इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कर अपराधी जफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

,