हरदा: किसान भाई एम.पी. किसान एप या जे.फार्म सर्विस एप के माध्यम से अपनी नजदीकी कस्टम हायरिंग केन्द्रों के संचालक से उन्नत कृषि यंत्रो को किराये पर अनुबंध कर, अपनी कृषि भूमि में उपयोग कर सकते है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में 171 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित है, जिसमे से 81 कस्टम हायरिंग केंद्र, जे.फार्म सर्विस एप में पंजीकृत है।
उन्होने बताया कि किसान भाई जे.फार्म सर्विस एप के माध्यम से सुपरसीडर, रिवर्सिवल प्लाउ, रीपर, रीपर कम बाइन्डर, स्ट्रा रीपर, मल्चर इत्यादि उन्नत कृषि यंत्रों को किराये पर लेकर, नरवाई प्रबंधन कर सकते है, साथ ही उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग करने से मृदा में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा उत्पादन लागत में कमी होगी जिससे कृषको की आय में वृद्धि हो सकेगी।

