jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हरदा: विश्व पशु कल्याण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

हरदा / विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरदा जिले में पशु कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जिले की गौशालाओं का निरीक्षण किया और बीमार व घायल पशुओं का उपचार किया। इस अवसर पर गौशालाओं में पशुओं के टीकाकरण व टैगिंग के कार्य भी किया गया। विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पशुओं के बेहतर रखरखाव एवं संरक्षण के लिये गौशाला संचालकों व पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

- Install Android App -

उप संचालक डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि चलित पशु चिकित्सा इकाई संजीवनी 1962 द्वारा भी विभिन्न प्रकार की पशु चिकित्सा सेवायें पशुपालकों को उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान गौशालाओं में पशु चारे के बेहतर तरीके से भंडारण, साफ सफाई एवं घायल पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखकर उपचार कराने के लिये सलाह भी दी गई।