ब्रेकिंग
सिराली : सिराली थाना प्रभारी की कार्यशैली से जनता नाराज, इसी के विरोध में कांग्रेस जनता के साथ मिलकर... हंडिया: हंडिया में अदा हुई ईद की नमाज के लिए सजदे में झुके सैकड़ों सिर, देश में अमन चैन की दुआओं के ... करोड़ों जन्मों के बाद देवी भागवत सुनने का अवसर मिलता है- डॉ.कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री गण गौर पर्व हमारी संस्कृति परम्पराओ का परिचायक गण गौर शिव शक्ति की आराधना का पर्व पत्नि प्रेमी के साथ भागी : गुस्से में सिरफिरे पति ने प्रेमी के मकान पर चलाया बुलडोजर : बुलडोजर चलान... हरदा कलेक्टर के आदेश के बावजूद जारी है नरवाई जलाने की घटनाएं, प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान MP Board 10th 12th Result 2025: खुशखबरी! कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें सबसे आसान तरीका इंदौर: मालवा मिल और पाटनीपुरा के बीच 3 माह रहेगी रोड बंद: 100 साल पुराने पुल को तोड़ 6 करोड़ की लागत ... मौसम ने बदली करवट मप्र मे गिरा तापमान कई जिलो में बारिश का आसार उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापित किया

Vivad se Vishwas Yojana 2: ‘विवाद से विश्वास’ सरकारी ठेकों में विवादों का जल्दी होगा खात्मा, शुरू होगी विवाद से विश्वास योजना, जाने

विवाद से विश्वास योजना क्या है – विवाद से विश्वास 2 योजना के तहत विवाद का समाधान  करने के इच्छुक करदाताओं को 31 दिसंबर तक टैक्स की पूरी राशि जमा कराने पर ब्याज और जुर्माने से छूट मिल जाएगी। इस योजना के तहत 9.32 लाख करोड़ रुपए के 4.83 लाख प्रत्यक्ष कर मामलों के निपटान का लक्ष्य है।

विवाद से विश्वास योजना –

वित्त मंत्रालय ने बताया कि विवाद से विश्वास योजना के तहत सरकारी ठेकों से जुड़े लंबे विवादों का समाधान 15 जुलाई से शुरू होगा और ठेकेदारों को अपने दावों को प्रस्तुत करने का समय 31 अक्टूबर तक होगा। 2023-24 के बजट में विवाद से विश्वास योजना की घोषणा हुई थी, जिसमें विवाद की स्थिति के आधार पर ठेकेदारों को समाधान राशि पेश की जाएगी।

- Install Android App -

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक आलेख में कहा गया है कि इस योजना के तहत, उन मामलों में जिनमें अदालत आदेश पारित किया गया है, उन विवादों में समाधान राशि का 85% या 65% होगा, जो कि अदालत या मध्यस्थता न्यायाधिकरण द्वारा तय की गई राशि की है। यह योजना सार्वजनिक निजी भागीदारी और पूर्व औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विवादों पर भी लागू होगी, जिसमें सरकार की हिस्सेदारी 50% होगी।

इस योजना के अनुसार –

जो मामले 30 अप्रैल, 2023 तक अदालती आदेश और 30 जनवरी, 2023 तक मध्यस्थता फैसले पारित हो गए हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा। योजना का उद्देश्य लंबित मुकदमेबाजी को समाप्त करना है, और कारोबार सुगमता की स्थिति को सरल और बेहतर करना है।”