jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा, 1 अप्रैल से तवा नहर संभाग सिवनी मालवा, 5 अप्रैल से इटारसी तथा 8 अप्रैल से सोहागपुर के लिए नहरों से पानी छोड़ने के लिए तिथियां निर्धारित

ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

नर्मदापुरम। कमिश्‍नर कार्यालय नर्मदापुरम में सोमवार को नर्मदापुरम संभाग आयुक्‍त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्‍ला, डीआईजी श्री आशीष खरे, नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साइ कृष्ण एस थोटा,  नर्मदापुरम जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास श्री नवल मीना,  मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीना सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। हरदा कलेक्‍टर श्री सिद्धार्थ जैन ऑनलाईन उपस्थित रहे।

- Install Android App -

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2026 को तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा। तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की रायगढ, मकढई एवं भिलाडिया उपनहर, मिसरोद उपनहर के लिए 1 अप्रैल 2026 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी (सुपरली, इटारसी, होशंगाबाद उप नहर) के लिए 5 अप्रैल 2026 से तथा पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर हेतु दायीं तट मुख्य नहर से किसानों की मांग के अनुसार 08 अप्रैल से जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 865 एमसीएम/ 1143.30 फिट पानी है जिसमें से 771 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्‍ध रहेगा। कमिश्‍नर श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी ने नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जल संसाधन विभाग के अमले, राजस्‍व विभाग के अमले एवं एमपीबी के अमले को संयुक्‍त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।