ब्रेकिंग
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर

Weather Forecast Alert : घने कोहरे और सर्दी के बीच अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, जानें

Weather Forecast Alert : दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। सुबह के समय में कई राज्यों में कोहरे का कहर देखा जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों तक मैदानी इलाकों में ऐसा ही कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। बुधवार सुबह आज दिल्ली एनसीआर में काफी घना कोहरा देखने को मिला है।

Weather Forecast Alert

अधिक कोहरे होने की वजह से चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। घने कोहरे की वजह से सबसे ज्यादा वाहन चालकों को दिक्कत आ रही है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। दिसंबर का महीना जैसे – जैसे खत्म होने के करीब आ रहा है, वैसे तापमान में तेजी से गिरावट भी देखने को मिल रही है। ठंड की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया है।

कोहरे और कम दृश्यता की वजह से फ्लाइट के समय में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। घने कोहरे के चलते लगभग 110 फ्लाइट्स की उड़ान प्रभावित हुई है। इतना ही नहीं ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से देरी के साथ चल रही है। आज नॉएडा में भी काफी ठंड महसूस की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

सुबह शाम के समय में गर्म कपड़े पहनें के बाद भी काफी तेज सर्दी पड़ रही है। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी है। नॉएडा में बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। आईएमडी के अनुसार, 27-31 दिसंबर के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 27-29 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी ठंड पड़ने की संभावना है।

- Install Android App -

इसके अलावा, 27 और 28 दिसंबर को ओडिशा, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह घने कोहरे जारी रहने की भी संभावना है। 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर, 2023 को सुबह के शुरुआती घंटों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा (दृश्यता < 50 मीटर) होने की संभावना है।

जबकि, 27-31 दिसंबर के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भयंकर कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। जम्मू और कश्मीर में 31 दिसंबर तक मध्य कश्मीर, पुलवामा और बारामूला में मध्यम से घने कोहरे के साथ शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 1-2 जनवरी के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर, 2023 को सुबह के शुरुआती घंटों में अधिकांश स्थानों पर अति घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है !

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर-2 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में हल्की वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने 30 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है।