jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Weather News : भोपाल,इंदौर,जबलपुर समेत 09 संभागों में बारिश का आरेंज अलर्ट, आपके जिले कब होगी बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल। प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट। मौसम विभाग के मुताबिक तीन-चार दिन तक बनारहेगा रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला।छत्तीसगढ़ के पास बने चक्रवात और मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने से पूरे मध्य प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला अभी बना रहेगा। गुरुवार-शुक्रवार को जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, रीवा व शहडोल संभागों में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में धार, इंदौर, खरगोन, आलीराजपुर, टीकमगढ़, बालाघाट एवं देवास जिले में भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Install Android App -

 कहां हुई कितनी बारिश

इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी में 37.6, उमरिया में 37.4, सतना में 33.4, रतलाम में 33.4, रतलाम में 30.8, खजुराहो में 26.8, जबलपुर में 27.6, उज्जैन में 26, छिंदवाड़ा में 23.2, टीकमगढ़ में 22, खंडवा में 18, इंदौर में 17.6, सागर में 17.2, बैतूल में 15.2, खरगोन में 15.0, धार में 12.1, नौगांव में 10.8, सीधी में 9.6, गुना में 8.8, शिवपुरी में आठ, ग्वालियर 7.4, रीवा में 6.4, रायसेन में छह, मलाजखंड में 5.2,सिवनी में 4.2, दमोह में चार, नर्मदापुरम में 3.8, नरसिंहपुर में दो, दतिया में दो, मंडला में 1.8,भोपाल में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला 15-16 सितंबर तक बना रह सकता है। छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवात के विदर्भ से होकर दक्षिणी मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने का अनुमान है। इस वजह से इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से भी नमी मिलने लगेगी। इस वजह से वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।