jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Weather News September : सितंबर के महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Weather News September : इस वर्ष दक्षिण–पश्चिम मानसून अभी तक अच्छा नहीं रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जिससे कई राज्य सूखे की चपेट में हैं। यहाँ तक की कई ज़िलों में तो अगस्त महीने में सामान्य से बहुत ही कम बारिश हुई है जिससे किसानों के खेत की भूमि सूखने लगी है, कई जगह तो खेतों में दरारें आने लगी है। यहाँ तक कि किसानों को बारिश के मौसम में सिंचाई का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने देश में सितम्बर महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

Weather News September

दक्षिण–पश्चिम मानसून सीजन 2023 का अब अंतिम महीना बचा हुआ है। किसानों को अब इस महीने से काफी उम्मीदें हैं। परंतु मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकांश हिस्सों में सितम्बर महीने में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कमजोर अल नीनो की स्थिति बनी हुई है जो कि अधिक तीव्र होने और अगले साल की शुरुआत तक बने रहने की संभावना है।

सितम्बर महीने में होगी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे देश में सितंबर महीने के दौरान दीर्घकालिक औसत LPA के 91-109% वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 1971-2020 के आकड़ों के आधार पर सितम्बर माह का दीर्घकालिक औसत LPA 167.9 मिमी है।

- Install Android App -

जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों और उससे सटे पूर्वी भारत के क्षेत्र, हिमालय तलहटी और पूर्वी–मध्य भारत एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालाँकि देश के शेष भाग के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

इन सभी राज्यों में होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो सितम्बर महीने के दौरान चित्र में नीले रंगो से दिखाए गए क्षेत्रों जिसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखण्ड, तेलंगाना राज्यों के अधिकांश ज़िले शामिल है, में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

वहीं चित्र में पीले रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों जिनमें केरल, तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर, लाद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र शामिल है, के अधिकांश जिलों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं यदि तापमान की बात कि जाए तो सितंबर महीना गरम रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक सितम्बर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।