jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Wether Report – नर्मदापुरम संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना

बुधवार-गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है|

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मानसून द्रोणिका ग्वालियर सतना से होकर गुजर रही है। उत्तर.पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार.गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी।
उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उज्जैन में 68, उमरिया में 53,ग्वालियर में 41,रायसेन में 28, रतलाम में 22, भोपाल में 20, खरगोन में 20, खंडवा में 17, बैतूल में 14, पचमढ़ी में 12, जबलपुर में 11, इंदौर में 11, नर्मदापुरम में 7, दतिया में छहए धार में 4, छिंदवाड़ा में 3.2, सिवनी में 3 मलाजखंड में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका एक बार फिर मध्य प्रदेश से होकर गुजरने लगी है। वर्तमान में यह बीकानेर, ग्वालियर, सतना, छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर गुजर रही है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं एवं रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार-गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में भी छिटपुट वर्षा होती रहेगी।