ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

WhatsApp देने जा रहा यूजर्स को तोहफा, एक साथ 4 डिवाइस में चलेगा एक अकाउंट

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स को एक खास तोहफा देने जा रहा है। WhatsApp पर जल्द ही मल्टी डिवाइस फीचर रोल आउट किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स एक अकाउंट को एक साथ चार डिवाइसेज में उपयोग कर पाएंगे। WhatsApp की तकनीकी टीम इस फीचर पर लंबे समय से काम कर रही थी।

WhatsApp ने ट्विटर पर शेयर किए स्क्रीनशॉट के जरिए इस फीचर का खुलासा किया। WABetaInfo ने इस ट्वीट में बताया कि WhatsApp अपने यूजर्स को जल्द ही अपने अकाउंट को एक साथ चार डिवाइसेज में उपयोग करने की सुविधा प्रदान करेगा। ऐप सभी डिवाइसेज में डेटा सिंक करने के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करेगा। अभी इस फीचर पर काम चल रहा है और जल्दी ही इसे बीटा वर्जन के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

- Install Android App -

वर्तमान में यूजर अपने WhatsApp अकाउंट को केवल एक डिवाइस में ही इस्तेमाल कर सकता हैं। जैसे ही यूजर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे डिवाइस में लॉन इन करता है तो पहले डिवाइस से अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाता है। वैसे यूजर्स WhatsApp Web के जरिए अपने अकाउंट को मोबाइल या टैब के साथ-साथ PC या लेपटॉप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे पहले आई खबरों में बताया गया था कि WhatsApp मल्टी डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रहा है। इस साल अप्रैल में भी WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके मल्टी डिवाइस फीचर के बारे में खुलासा किया था। इसमें QR कोड के जरिए स्कैन करके मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर इस्तेमाल करने की जानकारी मिली थी।