jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हंडिया : भमोरी रेत घाट पर अफरा-तफरी — मकड़ाई एक्सप्रेस की टीम पहुंची तो नाव से रेत उतारते माफिया हुए फरार, कैमरा ऑन होते ही मचा हड़कंप,

हंडिया। मां नर्मदा के किनारे बसे भमोरी रेत खदान घाट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब मकड़ाई एक्सप्रेस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चल रहे अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया।

नाव में रेत भरकर घाट पर उतारी जा रही थी — कैमरा ऑन होते ही नाव सवारों में भगदड़ मच गई। कुछ ही क्षणों में नाव को नदी की दूसरी ओर मोड़ लिया गया।

इधर घाट पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली टीम को देखते ही रफ्तार पकड़कर भाग निकली। भागते हुए चालक ने पत्रकार को देखकर अभद्र टिप्पणी की।

इस वाकये के बाद मौके का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घाट लंबे समय से अवैध रेत खनन का केंद्र बना हुआ है।

- Install Android App -

सुबह-सुबह और देर रात के समय नावों के ज़रिए रेत निकालकर घाट पर उतारी जाती है, फिर ट्रैक्टरों के माध्यम से अन्य स्थानों पर भेजी जाती है।

लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

इसलिए इन रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है

अगर प्रशासन ने समय रहते सख्ती नहीं दिखाई तो मां नर्मदा का यह घाट पूरी तरह रेतमाफियाओं के कब्जे में चला जाएगा।

हंडिया थाना पुलिस क्षेत्र में रेगुलर पेट्रोलिंग करे, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।

वहीं खनिज विभाग (माइनिंग) को भी इस दिशा में सक्रिय निगरानी रखनी चाहिए और मौके पर पहुँचकर अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।