हरदा : भाजपा मंडल विस्तार के साथ भाजपा बढ़ाएगी मंडलों की संख्या अब हरदा जिले में 8 की जगह होंगे 12 मंडल।
हरदा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मण्डलों की संख्या बढ़ाई जा रही है उसी क्रम में हरदा जिले की विधानसभा हरदा में 2 मंडल क्रमशः चारुवा एवं सोनतलाई एवं टिमरनी विधानसभा में 2 मंडल करताना एवं पहटकला मंडल बनाये गए है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।