jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

वूमेंस वर्ल्डकप : भारत का रिकॉर्ड रन चेज, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम

नवी मुंबई। वूमेंस वर्ल्‍ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर भारत की टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने 339 रनों के विशाल लक्ष्‍य को चेज कर दिया, जो वूमेंस क्रिकेट के इतिहास में अब से पहले कभी नहीं हुआ था। इसके साथ ही भारत की टीम ने वर्ल्‍ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। अब भारत और साउथ अफ्रीका का खिताबी मैच में आमना-सामना होगा। भारत की जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्‍स रही, जो अंत तक लड़ती रही। शतक लगाकर उन्‍होंने कंगारुओं के जबड़े से इस जीत को छीन लिया।

- Install Android App -

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम वूमेंस वर्ल्‍ड कप में अबतक एक भी मैच नहीं हारी थी। सात बार की चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को नॉकआउट स्‍टेज में भारत ने हराकर उनके सफर को टूर्नामेंट में खत्‍म कर दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। फोबे लिचफील्ड ने 119 रन की पारी खेल टीम इंडिया के बॉलर्स को खूब परेशान किया। इस शतक के दम पर ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम 50वें ओवर में 338 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान भारत ने नौ गेंद बाकी रहते हुए ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।