jhankar
ब्रेकिंग
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को मिली Y श्रेणी सुरक्षा, बताया था जान को खतरा, जाने क्या है मामला

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को गहलोत सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। बता दें इस मामले में दिव्या मदेरणा ने डीजीपी से मुलाकात की थी। भोपालगढ़ में कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव के दौरान हमले के बाद ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा को वाई-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई।

- Install Android App -

आगामी दो माह के लिए आवास पर हथियार से लैस पांच गार्ड और विधायक के साथ हर समय दो पीएसओ तैनात रहेंगे। दिव्या के समर्थकों ने पूर्व सांसद बद्री जाखड़ पर हमले का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव ने विधायक मदेरणा को वाई-श्रेणी सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि कर दी है।

बता दें कि 11 अप्रैल को भोपालगढ़ में जाखड़ व मदेरणा पक्ष के बीच विवाद हो गया था। जाखड़ समर्थकों ने विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी का घेराव कर दिया। विधायक की एसयूवी का कांच फोड़ दिया गया था। जिसके बाद नारायणराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया वहीं विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था।