विदिशा- गंजबासौदा में सुबह 3:00 बजे के आसपास कुआं से बचाव कार्य के दौरान ट्रैक्टर बाहर निकाला गया मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।देर रात्रि में मौके पर प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही संभाग कमिश्नर आईजी डीआईजी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर अभी मौजूद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्दश दिया है। बच्चों को ढूंढते हुए रहवासी काफी संख्या में पहुंचे कुए के पास।
एम कमलनाथ ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराएं|
वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के लाल पठार में कुएं में 1 बच्चे के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुएं में जा गिरे. 20 लोगों को निकाल लिया गया है। मैं बाबा महाकाल से सभी के सुरक्षित होने की कामना करता हूं.
