jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में लगी सेंध, घंटों आसपास रहा संदिग्ध शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai : गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स हेमंत पवार को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हेमंत पवार महाराष्ट्र के धूले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था। इस तरह वो घंटों तक अमित शाह के आसपास घूमता रहा। बताया जा रहा है कि जब हेमंत पर मंत्रालय के अधिकारियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि इस केस के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इससे पहले आरोपी को महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम के आवास के आसपास भी देखा गया था

- Install Android App -

अमित शाह का मुंबई दौरा

आपको बता दें कि अमित शाह दो दिनों के मुंबई दौरे पर थे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। अब इस बात की जांच की जा रही है कि देश के गृहमंत्री की इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी चूक कैसे हुई। अमित शाह की सुरक्षा कई चक्रों में होती है और जब उनका कार्यक्रम होता है तो उनसे मिलने वालों की पूरी जांच पहले ही की जाती है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने सीआरपीएफ के कुछ जवानों से जब अमित शाह के बारे में पूछताछ की तो शक हुआ। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शख्स इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कि वो आंध्र प्रदेश के सांसद का पीएम कब और किस समय बना। मामले की छानबीन जारी है।