jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

जवान ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी को आत्मसमर्पण के लिए इस तरह मनाया

मकड़ाई समाचार जम्मू कश्मीर। भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जम्मू कश्मीर के बडगाम में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के सामने एक आतंकवादी को नाटकीय तरीके से आत्मसमर्पण करते हुए दिखाया गया है। 31 साल का जहांगीर भट (Jahangir Bhat) कुछ दिनों पहले ही आतंकवादियों के साथ जुड़ा था। उसके पास से एक AK-47 असॉल्ट राइफल बरामद हुई है।

भारतीय सेना के Chinar Corps द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया कि कैसे सेना का एक जवान इस युवा आतंकवादी को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने में सफल रहा। इस आतंकवादी की पहचान जहांगीर के रूप में हो गई थी। इसके बाद इस जवान ने जोर-जोर से कहा, ‘जहांगीर तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया गया है, खुदा के वास्ते बाहर आ जाओ। अपने घर वालों की खातिर आत्मसमर्पण कर दो। तुम्हें कुछ नहीं होगा, इसकी मैं गारंटी देता हूं। अपना हथियार फेंककर हाथ उपर कर बाहर आ जाओ।’

- Install Android App -

जब जहांगीर हाथ उपर उठाकर बाहर आया तो सैनिकों को यह कहते हुए सुना गया कि कोई फायर नहीं करेगा। उस जवान ने कहा, ‘हाथ उपर उठाकर आगे आते रहो। तुम्हें कुछ नहीं होगा बेटा।’ इसके बाद उस जवान ने अपने साथी से आतंकवादी जहांगीर को पानी देने को कहा।

सेना के इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी जहांगीर भट के पिता भी सैनिकों के साथ मौजूद थे। 31 साल का दुकानदार जहांगीर कुछ दिनों पहले मध्य कश्मीर के चढ़ोरा के स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) अल्ताफ हसन भट के साथ गायब हुआ था। ये दोनों दो एके-47 राइफल के साथ गायब हुए थे।

इससे पहले शुक्रवार को खबर मिली थी कि यह SPO और जहांगीर एक क्षेत्र में छुपे हुए हैं। इसके बाद उस क्षेत्र को घेरा गया, दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद SPO तो निकल भागने में सफल हुआ था, लेकिन सेना के जवान ने जहांगीर को आत्मसमर्पण के लिए राजी कर लिया था। बाद में SPO अल्ताफ हसन भट ने भी सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।