jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

झाबुआ नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी उतारेगी अपने प्रत्याशी

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार झाबुआ। चुनाव का बिगुल बजते ही सभी आवेदन करता चुनाव प्रसार में लग चुके है भाजपा कांग्रेस अपने प्रत्याशी चयनित कर नाम घोषित करने में लगी है वही इस बार आम आदमी पार्टी भी जोरो शोरो से मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रही हे झाबुआ राणापुर पिटोल कई जगह आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यक्रर्ता बनाए हे व कई पदों पर नियुक्तियां की हे। नगर पालिका चुनाव बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी से चुनाव प्रभारी बन इन्द्र विक्रम सिंह जी झाबुआ में आए जहा पर समस्त आम आदमी के कार्यकर्ताओ ने चुनाव प्रभारी इन्द्र विक्रम सिंह का स्वागत किया। स्वागत के बाद नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे चुनाव प्रभारी ने सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओ को बधाईयां देते हुए कहा की सिंगरौली महापौर सहित प्रदेश में 45 से ज्यादा हमांरे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की हे। इस बार हम झाबुआ नगर पालिका में हर शीट पर अपने प्रत्याशी उतार रहे हे। ओर पार्टी अपने कार्यकर्ताओ से टिकट के लिए चर्चा भी कर रही हे।पार्टी किसी भी योग्य उम्मीदवार पर विश्वास कर उसे सीट देगी सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत से हम जीत हासिल करेंगे आप सब साथ रहकर कार्य करे।

- Install Android App -

आम आदमी पार्टी की बैठक में क्षेत्रीय संगठन सचिव माधव किराड़े, जिला अध्यक्ष रालू मेढा, जिला उपा अध्य्क्ष कमलेश सिंगाड़, गोपाल डामोर, सचिव पंकज डोडियार, मनशुक डामोर, अश्विन डामोर, रालु निनामा के साथ अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुए।