jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर लगा दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज, आरोपी फरार

वर्ष 2021 से आरोपी करता आ रहा था दुष्कर्म महिला का आरोप

- Install Android App -

झाबुआ। मध्यप्रदेश में लगातार दुष्कर्म अपहरण हत्या के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जिले की पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष के पति योगेश गामड़ पर पेटलावद पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, शिकायतकर्ता महिला पेटलावद थाना क्षेत्र के समीपस्थ एक गांव में ही निवास करती है, ।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था, बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद आज पीड़िता पुलिस थाना पेटलावद पहुंची और आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया। एक महिला द्वारा योगेश गामड़ नामक व्यक्ति द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, महिला की शिकायत पर आरोपी योगेश गामड़ पर धारा 376,376,3762 (n), 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।