jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

नहरों मे पानी की मांग को लेकर शिवपुर बाजार रहा बंद,

किसानों ने दी है चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सिवनीमालवा।किसानों को नहरों से पानी नही मिलने पर गुरुवार को किसानों की मांगो का समर्थन करते हुए शिवपुर बाजार पूर्णत बंद रहा। किसानों को नहरों से फ़सल के लिए पानी नही मिल रहा है । इसके लिए किसानो ने बुधवार को एस डी एम सरोजसिंह परिहार को एक ज्ञापन दिया था। जिसमे गुरुवार को शिवपुर बाजार बंद करने और इसके बाद मांग पूरी ना होने पर ग्राम पगढाल मे हरदा नर्मदापुरम मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। इसी क्रम मे बुधवार को हाट बाजार के दिन शिवपुर का बाजार पूर्णतः बंद रहा। लोगो को चाय और पान भी नही मिला। व्यापारियों ने इस बाजार बंद का पूर्ण समर्थन किया।

- Install Android App -

क्यो नही दे रहा तवा विभाग सिंचाई का पानी____

तवा नहर विभाग किसानों को सिंचाई का पानी क्यो नही दे पा रहा है। किसान कभी निवेदन आवेदन कर रहे है कभी बिसोनीकला की सुुखी नहर मे धरना दे रहे है, कभी ज्ञापन दे रहे है तो अब हाट बाजार के दिन पूरा शिवपुर बंद करा दिया गया। इसके बाद भी तवा नहर विभाग के साथ ही प्रशासन नही बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है किसान को नहर से सिंचाई का पानी नही मिलने से किसान परेशान है और मूंग की फ़सल की बोहनी करने मे उसे भारी परेशानी और नुकसान होगा वही जिम्मेदार अधिकारी और जिम्मेदार नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है और किसान परेशान है।