jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मैच आज अहमदाबाद में

मकड़ाई समाचार गुजरात। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मैच आज बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
मजबूत है टीम इंडिया टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक टी20 सीरीज नहीं हारी है। पांड्या जीत की लय को खोना नहीं चाहेंगे। ऐसे में कप्तान प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव के साथ उतर सकते हैं तो कीवी टीम उसी प्लेइंग 11 के साथ नजर आ सकती है।र भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

सीरीज का आखिरी मुकाबला

- Install Android App -

सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या इस निर्णायक मुकाबले के साथ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे। ऐसे में कप्तान पांड्या इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक खेले गए दोनों टी20 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाले शुभमन गिल या फिर ईशान किशन में से किसी एक का बाहर होना तय है। जिसके स्थान पर पृथ्वी शॉ को मौका दिया जा सकता है।

 शुभमन गिल और ईशान किशन बुरी तरह से फ्लॉप

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अभी तक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। दोनों के ही बल्ले से रन निकलने मुश्किल हो रहे हैं। शुभमन दो मैचों में 18 तो ईशान किशन 23 रन ही बना सके हैं। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या किसी एक को बाहर कर पृथ्वी शॉ को मौका दे सकते हैं। बता दें कि पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में हाल ही में 379 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। भारत की संभावित प्लेइंग 11शुभमन गिल/ पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।