jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

मध्यप्रदेश की ज्योति रात्रे ने किलिमंज़ारो पर्वत शिखर पर 15 अगस्त को लहराया तिरंगा

मकड़ाई समाचार हरदा /दिल्ली  ;    मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली श्रीमती ज्योति रात्रे ने अफ़्रीका महाद्वीप के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट किलिमंज़ारो (ऊँचायी 5895 मीटर / 19,340 फ़ीट) पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराया एवं राष्ट्र गान भी गया । वे मध्य प्रदेश के हरदा ज़िले के छोटे से गाँव कुकरावद की रहने वाली हैं। वे प्रदेश से अकेले एवं भारत से कुल 3 सदस्यीय दल के साथ पूना की एडवेंचर कम्पनी 360 एक्सप्लोरर के माध्यम से अफ़्रीका के लिए दिनांक 8 अगस्त को दिल्ली से रवाना हुयी थीं। आज प्राप्त समाचार के अनुसार वे 14 अगस्त को हाई बेस कैम्प ऊँचायी 4700 मीटर से रात्रि 2 बजे से माउंट किलिमंज़ारो के शिखर मीटर पर तिरंगा फहराने के लिए चढ़ायी शुरू की थी एवं शिखर पर पहुँच कर भारतीय राष्ट्र ध्वज फहराया एवं राष्ट्रगान भी गाया । माउंट किलिमंज़ारो अफ़्रीका के तंजानिया देश में स्थित है एवं विश्व के 7 महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। ज्योति रात्रे का लक्ष्य सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर विजय प्राप्त करना है।
उल्लेखनीय है कि ज्योति रात्रे ने हाल ही में 52 वर्ष कि आयु में 8 जुलाई 2021 को यूरोप के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउंट एलब्रुस पर विजय प्राप्त कर, माउंट एलब्रुस (ऊँचायी 5642 मीटर) पर चढ़ने वाली भारत की सर्वाधिक आयु की महिला होने का कीर्तिमान अपने नाम किया है एवं इसके तुरंत बाद अगले ही माह में दूसरे महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर विजय प्राप्त कर वे एक अनूठा कीर्तिमान बनाया है । श्रीमती ज्योति रात्रे अपने अभियानों के माध्यम से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ावो” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना चाहती हैं।