jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मौसम चेतावनी सूचना : 21 से 24 सितम्बर के दौरान इन जिलों में होगी भारी बारिश, देंखें

मौसम चेतावनी सूचना : अगस्त महीने में सूखे के बाद सितंबर के महीने में मानसून ने महरबानी दिखाई है जिसके चलते कई जिलों में पानी की कमी दूर हो गई है। हालाँकि अभी भी कई जिले सूखे का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है जिसके चलते कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार दक्षिण-पूर्व झारखंड और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण बनने और मानसूनी ट्रफ़ लाइन राजस्थान के जैसलमेर से लेकर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।

मौसम चेतावनी सूचना

मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा सिस्टम से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्यों के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार 21 से 24 सितंबर के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शयोपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य वर्षा होने की संभावना है। वहीं 21-22 सितम्बर के दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के रायपुर केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 21 से 23 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनंदगाँव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वही 21-22 सितम्बर के दिन अनेक स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

- Install Android App -

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 21 से 24 सितंबर के दौरान अलग-अलग दिनों में पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बाँसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौरगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुंनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक एवं एवं उदयपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज–चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।

बिहार के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार 21 से 23 सितंबर के दौरान बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेख़पुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहनाबाद, भागलपुर, बाँका, जमुई, मुंगेर एवं ख़गड़िया जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग मुंबई केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 21 से 23 सितम्बर के दौरान पालघर, थाने, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, नंदुरबार, जलगाँव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, सातारा, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाना, चंदरपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम एवं यवतमाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 21-22 सितम्बर के दौरान विदर्भ के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 सितम्बर के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, बरेली, बंदायू, पीलभीत, शाहजहांपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा, बहराइच, बलरामपूर, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

इसके अलावा झाँसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फ़र्रुखाबाद, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, शामली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, एवं चंदौली ज़िलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश कि संभावना है। वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।