jhankar
ब्रेकिंग
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...

लिफ्ट देने के बहाने 3 दरिदों ने 30 वर्षीय महिला का किया सामूहिक दुष्कर्म, रेप के बाद कुचला पैर

पीड़िता बैंक से पैसे निकालने के लिए जा रही थी, तभी उसके गांव के एक आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की

मथुरा : 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। जहां तीन दरिदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके दो महीने बाद पीड़िता ने अपना पैर गंवा दिया। महिला का बायां पैर काटने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने के हफ्तों बाद महिला के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

बता दें कि, मथुरा के कोसी कलां इलाके में 3 दरिदों ने लिफ्ट देने के बहाने हवस का शिकार बनाया है। जिसकी शिकायत परिजनों ने की है। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 24 मई को बैंक से पैसे निकालने के लिए अपने गांव से कोसी कलां जा रही थी, तभी उसके गांव के एक आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। जिसके बाद पीड़िता गाड़ी में बैठ गई, फिर रास्ते में उसने अपने दो दोस्तों को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को इस दौरान नशीला पदार्थ भी दिया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल से उसके पैर कुचल दिए और उसे कोसी कलां में रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया।

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसे रेलवे ट्रैक के पास अचेत अवस्था में देखा और उसके परिवार को सूचना दी, जहां महिला को कोसी कलां के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद उसे आगरा के दूसरे अस्पताल और फिर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसके पैर को काट दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।