jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

श्री गजानन जी महाराज अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम में 8 दिवसीय शारदीय नवरात्र का कार्यक्रम हुआ

वेदोक्त रीति से आचार्यो द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ किये –

- Install Android App -

मनावर पवन प्रजापत – श्रीश्री 1008 श्री गजानन जी महाराज, अंबिका आश्रम ,श्रीधाम श्री बालीपुर धाम में नवरात्र कार्यक्रम हुआ। आश्विन शुक्ल पक्ष की 8 दिवसीय नवरात्र का कार्यक्रम श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। संस्कृत पाठशाला के उज्जैन के आचार्य जितेंद्र जोशी की अगुवाई में ब्राह्मण बच्चों की टीम ने यज्ञ में आहुति देकर माता की स्तुति की। इस बार नवरात्रा 8 दिवसीय रही । मां दुर्गा सिद्धिदात्री देवी का पूजन- अर्चन कर वेदोक्त रीति से दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय कर नवार्ण मंत्र की माला जाप की। भरकोलै का भोग लगाकर कन्या पूजन किया।आचार्य बंटी महाराज, अरुण महाराज एवम सनावद से पधारे कथा वाचक दुर्गा शंकर तारे के नेतृत्व मे सहस्त्र चंडी यज्ञ हुआ ।वर्ष भर में चलने वाले अखंड रामायण पाठ श्री योगेश जी महाराज के नेतृत्व मे विभिन्न ग्रामों के रामायण भक्तों द्वारा पाठ किया जा रहा है।

दुर्गा शंकर तारे ने कहा है कि जिनके दिल में भक्ति रस बहता है ,उनकी भगवान जल्दी पुकार सुनते हैं तथा जब-जब दुर्जन प्रवृत्ति प्रबल होती है ,तब प्रभु लेते हैं अवतार ।तभी मालवा- निमाड़ क्षेत्र में पुण्य तीर्थ स्थल पर बाबाजी ने इसलिए जन्म लिया था। बालीपुर का नाम पुराणों में भी उल्लेख है। कन्या पूजन के यजमान कुमारी संजीवनी पाटीदार रही तथा सामग्री वितरण की गई।हवन में विभिन्न प्रकार के सुखे मेंवे की आहुति दी गई ।।उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने दी।दिनभर भण्डारे मे फलियारी मिक्चर, खीर, खिचड़ी, हलवा, केसरिया भात का भणडारा हुआ। सभी भक्तो का सहयोग रहा।