jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला: बड़े धमाके में जवान घायल, सेना ने घेरे आतंकी

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने रविवार को सीआरपीएफ और पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया है। हालंकि सुरक्षाबलों ने तत्काल एक्शन लेते हुए आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।

अनंतनाग में सेना और आंतकियों की मुठभेड़

- Install Android App -

दरअसल, जम्मू कश्मीर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मिल कर आतंक के अंत करने का अभियान चला रहे है। ऐसे में जगह जगह सर्च ऑपरेशन लगाकर आतंकियों को तलाश कर उनको सरेंडर कराया जा रहा है और ऐसा न करने पर सुरक्षाबल एनकाउंटर करने से भी नहीं चूक रही। परिणाम ये हुआ कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर में कई इलाकों को आंतक मुक्त करा दिया गया।

सीआरपीएफ-पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड हमला

पुलिस और सीआरपीएफ का ऑपरेशन आल आउट जारी है। इसी कड़ी में आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। अनंतनाग जिले के बिजबहेड़ा अस्पताल के पास संयुक्त रूप से तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।