jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा: आदिवासी युवक से मारपीट, डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर आरोप, आदिवासी पहुंचे, वन मंडल अधिकारी कार्यालय

हरदा। शुक्रवार को रहटगांव तहसील क्षेत्र के वोवदा ग्राम के सैकडो आदिवासी हरदा पहुंचे।आदिवासियों ने सामान्य यन मंडल हरदा के परिसर में जमकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ नारे बाजी की। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह के नेतृत्व में ये सभी ग्रामीण आदिवासी पहुंचे थे।

- Install Android App -

मिली जानकारी के ग्रामीणों का आरोप है की बोवदा के ग्रामीण
शंकर पिता हीरामन के साथ डिप्टी रेंजर जीवन दास रघुवंशी व वनरक्षक अंकुश द्विवेदी द्वारा मारपीट कर गंदी गंदी गालियां दी थी।

बीते माह ग्राम वोवदा में आदिवासी युवक शंकर मीटिंग के समय अपनी बात रखने गया था। वहा उत्तेजित होकर दोनो अधिकारियों ने मां बहन एवं जाति सूचक गाली दी और बहुत मारा । साथ ही ये भी बोला कि तू बहुत ज्यादा समझदार बन रहा है तेरा अब इलाज करते हैं। इसको लेकर पीड़ित आदिवासी द्वारा रहटगांव थाने में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अभिजीत शाह के साथ ग्रामीण डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को हटाने उन पर कार्यवाही की मांग को लेकर हरदा आए थे। जहा वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।